क्या हम रोज गैस की गोली ले सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:05

Gas medicine tablet: गैस व एसिडिटी की दवाओं से होते हैं ये नुकसान, जान लें ये फैक्ट्स

पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। एक बार डॉक्टर ने जो दवा लिख दी उसे वो जब भी गैस व एसिडिटी की परेशानी होती है खाते रहते हैं। कुछ लोगों में तो इसे रेगुलर उपयोग करने की आदत पड़ जाती है। अगर आप भी Pan-40 और Razo-D जैसी दवाओं का सेवन लगातार करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी है कि जो लोगो पेट से संबंधी दवाओं का उपयोग लगातार करते हैं उनके पेट में बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। गैस व एसिडिटी से रहते हैं परेशान ? आंत की सफाई में है समाधान…अपनाएं ये उपाय।
आंत के बैक्टीरिया पर गैस-एसिडिटी की दवा का असर 

बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन की वजह से लगातर दस्त में गड़बड़ी और बड़ी आंत में संक्रमण या इंफेक्शन की की समस्या होने लगती है। बड़ी आंत में क्लोस्ट्रीडियम डिफिसाइल कोलाइटिस (Clostridium difficile colitis) का संक्रमण बढ़ जाता है, जिसे सी-डिफ के नाम से जाना जाता है। सी-डिफ के संक्रमण से बड़ी आंत में जीवाणुओं का विघटन होने लगता है। कुछ मामलों में अधिक एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल की वजह से भी होता है।

गैस की समस्या से हैं परेशान, आज से ही आजमाएं ये नेचुरल तरीके।
इस परेशानी में एक बात और शोध में आयी है कि इस परेशानी में अगर गैस व एसिडिटी की दवाओं को दिया जाता है तो सी-डिफ का संक्रमण बढ़ने लगता है। शोध में इस बात का सीधा पता लगा कि गैस की दवाओं के सेवन से सी-डिफ का खतरा बढ़ जाता है। शोध के बारे में अगर कहा जाय तो यह शोध जामा इंटर्नल मेडिसिन मेें किया गया था। गैस-कब्ज-एसिडिटी से पाना है छुटकारा तो रोजाना करें यह योगासन।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info